Site icon OmExpress

लक्षण मोदी बने पतजंलि के जिला संगठन मंत्री

बीकानेर,।भारत स्वाभिमान ज़िला कार्यकारणी बीकानेर की बैठक हुई । इस बैठक में युवा भारत के राज्य प्रभारी संदीप कासनिया ने कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की ओर आगामी समय मे किस तरह से संगठन को मजबूत करना है उसकी रूपरेखा तैयार की गई।किसान प्रभारी हरिकिशन सारस्वत के निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर उनको श्रद्धांजलि दी गई । रामकिशन को बीकानेर ज़िले का किसान प्रभारी नियुक्त किया। इसके साथ ही उनके सहयोगी के रूप में जेठो गुरबाणी को सहप्रभारी नियुक्त किया गया। भारत स्वाभिमान सह प्रभारी के रूप 7 में सीडी सागर ,पतंजलि सह प्रभारी के रूप में हितेंद्र मारू , संगठन मंत्री के रूप में लक्ष्मण मोदी ,कार्यकारणी सदस्य के रूप में सतीश की नियुक्ति की गई । पतंजली के स्वदेशी सम्रद्धि कार्ड को किस तरफ से ज़िले के हर कोने तक पहुँचना है उसकी रूप रेखा इस बैठक में श्रीगंगानगर के प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा ने भी अपने विचार रखे ,साथ ही राज्य कार्यकारणी सदस्य स्नेहा नारंग ने संबोधित किया । ज़िला कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी भारत स्वभिमान प्रभारी गौतम भादू , युवा प्रभारी भवानी शंखला , सरंक्षक नरेंद्र बारठ ,नरेंद्र सुथार , कार्यालय प्रभारी लक्ष्मण प्रजापत , सोशल मीडिया सहप्रभारी नवरत्न आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version