

– शस्त्र पूजन कर प्रतीकात्मक रूप से नारियल पर किया खड्ग प्रहार। मन्दिर पर फहराया पंचरंगा ध्वज। आराध्य देव प्रभुश्रीराम व लक्ष्मण के श्री विग्रह का किया वीर वेश भूषा में श्रृंगार
ओम एक्सप्रेस -लक्ष्मणगढ़, 25 अक्टूबर ।
लक्ष्मणगढ़ की सिद्ध पीठ श्री रघुनाथ जी महाराज के मंदिर में आज शाम विजयादशमी महोत्सव परंपरागत ढंग से शस्त्र पूजन एवं नारियल पर खड़ग प्रहार से प्रतीकात्मक बलिदान कर मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर पर नवीन पचरंगा ध्वज फहराया गया। नगर के आराध्य देव भगवान श्री राम एवं श्री लक्ष्मण जी के श्री विग्रह का भव्य श्रृंगार वीर वेश में मनमोहक रूप में कर सायं विशेष आरती की गई ।


