Site icon OmExpress

लक्ष्मणगढ़ की सिद्ध पीठ नगर धनी श्री रघुनाथ जी महाराज का बड़ा मंदिर में परम्परागत तरीके से मनाया विजयादशमी पर्व

– शस्त्र पूजन कर प्रतीकात्मक रूप से नारियल पर किया खड्ग प्रहार। मन्दिर पर फहराया पंचरंगा ध्वज। आराध्य देव प्रभुश्रीराम व लक्ष्मण के श्री विग्रह का किया वीर वेश भूषा में श्रृंगार

ओम एक्सप्रेस -लक्ष्मणगढ़, 25 अक्टूबर ।

लक्ष्मणगढ़ की सिद्ध पीठ श्री रघुनाथ जी महाराज के मंदिर में आज शाम विजयादशमी महोत्सव परंपरागत ढंग से शस्त्र पूजन एवं नारियल पर खड़ग प्रहार से प्रतीकात्मक बलिदान कर मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर पर नवीन पचरंगा ध्वज फहराया गया। नगर के आराध्य देव भगवान श्री राम एवं श्री लक्ष्मण जी के श्री विग्रह का भव्य श्रृंगार वीर वेश में मनमोहक रूप में कर सायं विशेष आरती की गई ।

इस पावन पर्व पर अपने विशेष संदेश में मंदिर के महंत श्री अशोक दास महाराज* ने कहा की विजयादशमी का पर्व भगवान श्री राम की रावण पर विजय का पर्व है, यह पर्व भारतीय संस्कृति की अन्याय पर न्याय की, असत्य पर सत्य की, शाश्वत विजय की परंपरा एवं सैद्धांतिक निष्ठा की विशिष्टता का परिचायक है। हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को धर्ममय, संस्कृतिमय एवं परोपकारमय बनाना चाहिए क्योंकि धर्म ही हमें पशु प्रवृत्ति से हटाकर मानव और देवता बनाता है।

Exit mobile version