–छापर में संतो का हुआ अध्यात्मिक मिलन


छापर (चुरू)।युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जितेंद्र कुमार जी ठाणा – 5 का शनिवार को छापर में आगमन हुआ। छापर सेवाकेंद्र में विराजित वयोवृद्ध मुनिश्री पृथ्वीराज जी आदि संतों से उनका अध्यात्मिक मिलन हुआ एवं परस्पर खमतखामणा किए। इससे पूर्व मुनिश्री जितेंद्र कुमार जी का बीदासर स्थित समाधि केंद्र में साध्वीश्री अमितप्रभा जी, साध्वीश्री यशोमती जी, साध्वीश्री मंदीप्रभा जी, साध्वीश्री संघप्रभा जी, साध्वीश्री सुदर्शनाश्री जी आदि साध्वियों से अध्यात्मिक मिलन हुआ। मुनिश्री ने सभी से सुखपृच्छा की।
ज्ञातव्य है कि 09 नवंबर को मुनियों ने गंगाशहर से मंगल विहार किया था। पहले दिन 37 किमी, दूसरे दिन 38 किमी, तीसरे दिन लगभग 35 किमी और आज धर्मास से पुनः 35 किलोमीटर का प्रलंब विहार कर वह बीदासर, चाडवास होते हुए छापर पहुँचे। दिनांक 14 नवंबर को मुनिश्री निम्बीजोधा में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन करेंगे एवं उनकी यात्रा में सम्मिलित होंगे। विहार सेवा में तेरापंथ समाज गंगाशहर के युवकों ने उत्साह से भाग लिया। विहार के दौरान दीपक जी बोथरा, अशोक जी महनोत, जितेंद्र पुगलिया, प्रवीण मालू, निखिल पारख, विनीत बोथरा, जयंत गोलछा की उपस्थिति रही।
