Site icon OmExpress

लद्दाख सीमा विवाद पर कल चीन से होगी बात भारत का चक्रव्यूह तैयार

नई दिल्ली-ओम एक्सप्रेस
भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच शनिवार को डेलिगेशन लेवल की होने वाली बातचीत पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि दोनों पक्षों के बीच पहले कई दौर की मीटिंग बेनतीजा खत्म हुई थी। इस बार की बताचीत के लिए भारत ने चीन के घेरने के लिए चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। अभी गलवान घाटी समेत कई इलाकों में दोनों तरफ की सेनाएं आमने-सामने हैं और तनाव चरम पर है। माना जा रहा है कि इस बैठक में 4-5 मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

कल होने वाली बातचीत में भारत का नेतृत्व लेफ्टिनेंट नजरल हरिंदर सिंह करेंगे। उनके साथ मेजर नजरल बापट और ब्रिगेडियर एवं कर्नल लेवल के अधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में 4-5 अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। चुशूल-मोलदो सीमा पर भारत 4-5 जगहों के लेकर चीन को घेरेगा। पैंगोंग शो झील, गोगरा- हॉट स्प्रिंग एरिया और गलवान घाटी पर बातचीत के लिए भारत का चक्रव्यूह पूरी तरह से तैयार है।

Exit mobile version