नई दिल्‍ली – ओम एक्सप्रेस 2020: सिंगापुर की बिगो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के बनाए शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म लाईकी ने मैजिक फंक्शन के तहत नए स्टिकर्स लॉन्च किए है। इन लाइट स्टिकर्स के ज़रिए यूज़र्स स्पेशल इफेक्ट्स के साथ निऑन रोशनी वाले जादुई डांस वीडियो बना सकते हैं। ये स्टिकर्स देश भर में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हो रहे हैं और क्रीएटर्स हैशटैग #Dancewithlight के तहत अनोखे वीडियो बना रहे हैं। इस हैशटैग को अब तक 70 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

मैजिक स्टिकर्स जैसे रेनबो जैमिनी, वेपरलाइन 1, वेपरलाइन 2, नियॉन लाइट बियर्ड, नियॉन लाइट बटरफ्लाई और इसी तरह के अन्य स्टिकर्स यूज़र्स को बहुत पसंद आ रहे हैं। कई यूज़र्स इन स्टिकर्स के साथ हाल में लॉन्च किए गए स्टाइल फिल्टर्स को मिलाकर अद्भुत वीडियो बना रहे हैं जो यूज़र्स को उनकी वीडियो के बैकग्राउंड में नाटकीय एहसास जोड़ने में मदद करते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और लाईकी इंडिया की ब्रांड एंबेसडर अनुष्का सेन ने भी लाइट मैजिक स्टिकर्स के इस्तेमाल से बनाए कुछ वीडियो शेयर किए हैं। ऐसे ही ‘I didn’t know I have a twin’ नाम के एक वीडियो में अनुष्का मैजिकल लाइट्स के साथ नाचते हुए दिखाई दे रही हैं, वीडियो में रोशनी ने उनके शरीर और चेहरे का आकार ले लिया है जिससे एक मिरर इमेज बन रही है। अनुष्का वर्तमान में 25.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ भारत में सबसे लोकप्रिय