Site icon OmExpress

लाठी प्रेम प्रसंग मामले में आया नया मोड़

-: लड़की के पिता ने जबरन धर्म परिवर्तन ,गैंग रेप ,अपहरण और ज़हर देने का मामला दर्ज कराया

-:पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग सिद्धू ने लिया घटना स्थल का जायजा,दिये निर्देश

-: जैसलमेर जिले के लाठी गांव में आज सुबह प्रेमी युगल द्वारा जहर खाने के
मामले में मृतक नाबालिक बालिका के पिता द्वारा लाठी थाना में युवक
बीरबलराम भील सहित दस जनो के खिलाफ गैंग रेप ,धर्म परिवर्तन ,अपहरण और
बालिका को जहर देकर मारने का मुक़दमा दर्ज कराया ,लाठी थाने में उक्त
मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर जांच आरम्भ कर ली ,मामले की गंभीरता को
देख पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग सिद्धू ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश
बैरवा ,पोकरण उप अधीक्षक मोटाराम ,भणियाणा और लाठी थानाधिकारी ने मौके पर
पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया ,पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता और
संवेदनशीलता देखते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

लाठी थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया की लड़की के पिता जामीन खां पुत्र
खैरु खां जाति मुसलमान उम्र 40 वर्ष निवासी लाठी ने एफ आई आर दी हे कि
मेरी बच्‍ची सलमा उम्र 13 वर्ष रात को घर पर सो रही थी। उसकी मां व मै
जामीन खां कुछ दिनों पहले बड़े भाई की मृत्‍यु हो गई थी हम सब वहां पर
गये हुए थे। बच्‍ची घर पर अकेली सी रात के अन्‍धेरे का फायदा उठाकर
बीरबलराम पुत्र जेठाराम भील निवासी लाठी प्रागाराम पुत्र हडुराम भील
निवासी लाठीए नखताराम पुत्र गुमानाराम भील नरपत पुत्र गुणाराम निवासी
लाठी एक राम होकर रात को 2 बजे लगभग कि मेरे घर पर आये आैर बच्‍ची को
नींद में उठाकर जगदम्‍बा मन्‍दिर लाठी ;कोठियाद्ध ले कर गये। जगदम्‍बा
मन्‍दिर में बैठे तनसुख पुत्र सालगाराम नाईए जेठुसिंह पुत्र सुरतसिंह
चौहानए मुकेश पुत्र खेतुलाल पालीवालए कानाराम पुत्र पाबुराम भीलए प्रकाश
पुत्र गुणाराम राम व कुछ अन्‍य लोगों ने इस लड़की के साथ धर्म परिवर्तन
कराने की कोशिश की तब इस लड़की नही माना तब इन सभी ने मिलकर सलमा के साथ
गैग रैप किया तथा सलमा बेहोश होने लगी उस समय लड़की को जहर पिला कर आैर
गला दबा कर मारने की कोशिश की तथा जहर पिला कर पुरी घटना को प्‍यार में
बदलने की कोशिश की तथा बाकी लड़को व बीरबल के पिता जेठाराम व अन्‍य लोग
मिलकर गाड़ी rj15ta 333 व प्रागाराम भील की गाड़ी RJ 19 GA 3985 में सलमा
को डालकर मोहनगढ़ हॉस्‍पीटल मे ले जाकर अपने बचाव का नाटक किया। अब हम
वापस अपने घर लौटे तो हमें बच्‍ची घर पर नही मिली पड़ौस के सतार खां व
शेर खां वहां खड़े थे उन्‍होने बताया कि बीरबलरामए प्रागारामए नखतारामए व
अन्‍य नाम बताये कि ये लोग बच्‍ची को जबरदस्‍ती गाड़ी में डाल के ले गये
लड़की गाड़ी में चिला रही थी आैर रात को अन्‍धेरे का फायदा उठा कर अपहरण
कर सलमा को उठा के ले गये आज सुबह 6 बजे शेर खां को बताया कि सलमा की
मोहनगढ़ अस्‍पताल में मौत हो गई है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि इन
बदमाशों के खिलाफ पोक्‍सो एक्‍ट के तहत धारा 328, 363ए3,376, 302 के तहत
मामला दर्ज कर हमें न्‍याय दिलाने की कृपा करें।पुलिस थाना लाठी मामला
पोक्सो एक्ट में जुर्म धारा 328, 363, 366;, 376, 302, 5,6 में दर्ज कर
जाँच पुलिस उप अधीक्षक पोकरण मोटाराम चौधरी को सुपुर्द की ।

Exit mobile version