Site icon OmExpress

लालू की बेटी रोहिणी का ट्विट-‘हमने ईश्वर न देखा है, मगर ईश्वर के रूप में पापा को देखा है

किडनी देने वाली बेटी ने ट्विटर पर फोटो अपलोड कर कैप्शन में लिखा

रिपोर्ट -अनमोल कुमार पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव का सिंगापुर में 5 दिसंबर को किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन होने वाला है। इस बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू यादव के साथ ट्विटर पर एक फोटो अपलोड की हैं, जिसके कैप्शन में लिखा है-‘हमने ईश्वर न देखा है..’

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ही उन्हें अपनी किडनी दे रही हैं। रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ एक खूबसूरत तस्वीर ट्विटर पर शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पिता की सेवा करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा-‘हमने ईश्वर न देखा है, मगर ईश्वर के रूप में अपने पापा को देखा है।’
कुढ़नी उपचुनाव में व्यस्त रहने के कारण पिता के साथ न जा सकने वाले तेजस्वी यादव शुक्रवार को सिंगापुर जाने के लिए पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ऑपरेशन के समय तेजस्वी यादव वहां मौजूद रहेंगे। पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version