Site icon OmExpress

लूणकरणसर में सिलेंडर में आग से दर्दनाक हादसे में पिता पुत्री झुलसे

बीकानेर ।लूणकरणसर के वार्ड नौ में एक घर में सिलेंडर में आग लग गई जिससे पिता और पुत्री झुलस गए। जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश जाट के घर में रखे हुए सिलेंडर में आग लगी जिसे पड़ौसियों ने बुझाया। लेकिन पिता और पुत्री आग से झुलस गए। घर के पास ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से ओमप्रकाश के मकान को नुकसान पहुंचा है। मकान के एक हिस्से की दीवार ढह गई। घर में रखा सामान भी जल गया। मौके पर पहुंचे टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौर एंबुलेंस चालक प्रभुनाथ राकेश ने झुलसे पिता पुत्री को लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version