Site icon OmExpress

लूणकरनसर क्षेत्र में माइनर में पानी हेतु किसानों द्वारा इंगानप को अर्जी

बीकानेर।लूणकरनसर क्षेत्र के चक 1-5 बीएम बंधा माइनर से सिंचित क्षेत्र के किसानों द्वारा बताया गया कि बंधा माइनर में रविवार 18 जुलाई को पानी दिया गया था लेकिन उस समय नहर में पानी का स्तर काम होने की वजह से खेतों तक पानी नहीं पहुँच पाया था। बुधवार 21 जुलाई को इंदिरा गांधी नहर में जल स्तर 6 फुट होने के बाद माइनर में फिर से पानी चलने लगा जो कि सुबह 9 बजे तक टेल पर पहुँचा, इससे किसानों को कुछ राहत तो मिली लेकिन अभी भी खेती हेतु सम्पूर्ण रूप से आवश्यक पानी नहीं मिल पा रहा है।

अतः समस्त बंधा माइनर किसानगणों ने अधिशाषी अभियंता, इंगानप, लूणकरनसर को प्रार्थना पत्र देकर आग्रह किया कि उन्हें बंधा माइनर के साथ जेएमडी माइनर से भी पानी दिया जाए। इस माइनर, जो कि अभी चालू है, को रविवार 25 जुलाई तक चालू रखा जाए जिससे खेती के लिए जल आपूर्ति सुनिश्चित हो पाए। प्रार्थना पत्र में कुबेर सिंह, तोलाराम, जेठाराम, मुखराम, कृष्णाराम, रामेश्वर, जगदीश, कालू सिंह, दुलाराम सहित कई किसानों द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

Exit mobile version