राष्ट्रीय, 17 अगस्त, 2026: लेंसकार्ट 15 और 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के दौरान अपने वर्चुअल रन इवेंट ‘दृष्टि की दौड़’—रन फॉर विज़न का आयोजन कर रहा है। इस दौरान, जो भी यूजर लेंसकार्ट ऐप पर कम से कम 20,000 कदम पूरे करेगा, कंपनी उसकी तरफ से चार जोड़ी तक चश्मे दान करेगी। यह राष्ट्रव्यापी अभियान रोज़मर्रा की फिटनेस को सामाजिक प्रभाव के एक सामूहिक प्रयास में बदलने के लिए भारतीयों को एक साथ लाता है, क्योंकि आज भी कई लोगों के लिए विज़न केयर की सुविधा पहुँच से बाहर है। देश में लगभग 35 करोड़ से अधिक भारतीय विज़न केयर का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। यह सारा डोनेशन लेंसकार्ट की गैर-लाभकारी शाखा ‘लेंसकार्ट फाउंडेशन’ के माध्यम से किया जाएगा।
कैम्पेन वीडियो देखने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/reels/Db-ziEaJba1/
इस पहल पर लेंसकार्ट के सीईओ और फाउंडर पीयूष बंसल ने कहा, “भारत में आई-केयर के भविष्य के लिए जागरूकता बढ़ाना और इसकी पहुँच को बेहतर बनाना सबसे ज़रूरी है। लेंसकार्ट फाउंडेशन के ज़रिए हमारा लक्ष्य एक ऐसा भारत बनाना है जहाँ हर किसी को आँखों की अच्छी देखभाल मिल सके। ‘दृष्टि की दौड़’ हमारी इसी सोच को आगे बढ़ाता है, जो रोज़मर्रा की एक आदत को एक सामूहिक योगदान में बदल रहा है। हमें उम्मीद है कि देशभर के लोग इस मुहिम से जुड़ेंगे और यह दिखाएंगे कि जब सब मिलकर प्रयास करते हैं, तो बड़े पैमाने पर एक सार्थक बदलाव लाया जा सकता है।”
भाग लेने के लिए यूजर्स लेंसकार्ट ऐप खोलकर होम पेज पर दिए गए ‘दृष्टि की दौड़’ बैनर पर टैप कर सकते हैं और दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे अपने फोन के किसी भी हेल्थ ऐप से सिंक कर सकते हैं। लेंसकार्ट फाउंडेशन द्वारा दान किए जाने वाले चश्मों की संख्या पूरे किए गए कदमों के आधार पर तय होगी, जिसमें 20,000 कदम पूरे होने पर एक जोड़ी, 30,000 कदम पर दो जोड़ी, 40,000 कदम पर तीन जोड़ी और 50,000 कदम पूरे होने पर चार जोड़ी चश्मे दान किए जाएंगे। इस चैलेंज को पूरा करने वाले लोग एक पर्सनलाइज्ड डिजिटल फिनिशर फ्रेम डाउनलोड कर सकेंगे जिसे वे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं, साथ ही उनका नाम हमेशा के लिए लेंसकार्ट फाउंडेशन के पेज पर दर्ज किया जाएगा।
दुनिया की अग्रणी आईवियर कंपनी लेंसकार्ट ने विज़न केयर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को चश्मों से आगे ले जाने और एक अधिक विज़न-जागरूक भारत की दिशा में काम करने के लिए लेंसकार्ट फाउंडेशन की स्थापना की थी। ‘दृष्टि की दौड़’ अभियान लेंसकार्ट के पिछले ‘रन फॉर फ्रेम’ आंदोलन की सफलता पर आधारित है, जिसमें भारत, थाईलैंड और सिंगापुर के लगभग दस लाख प्रतिभागियों ने रिवॉर्ड अनलॉक करने के लिए लेंसकार्ट ऐप के माध्यम से एक साथ हिस्सा लिया था। अब जब पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एक साथ आ रहा है, फाउंडेशन रोज़मर्रा की एक आम आदत को एक बड़े सामाजिक उद्देश्य से जोड़कर व्यक्तिगत प्रयासों को सामूहिक बदलाव में बदलने के लिए एक कदम और आगे बढ़ा रहा है।

