Site icon OmExpress

लेखक से मिलिए कार्यक्रम में हरीश बी शर्मा से सृजन संवाद 18 जून को

बीकानेर। साहित्य सेवा को समर्पित शबनम साहित्य समिति सोजत व राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर की संयुक्त सहभागिता में ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम 18 जून, रविवार को आयोजित किया जाएगा। साहित्य अकादमी के सचिव डॉ बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि ख्यातनाम कवि वरिष्ठ साहित्यकार हरीश बी. शर्मा का ‘सृजन संवाद’ प्रतिष्ठित विद्वान वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत द्वारा किया जाएगा। शबनम साहित्य समिति के अध्यक्ष प्रबंध निदेशक अब्दुल समद राही ने बताया कि विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोजत में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम में दो सत्र होंगे प्रथम सत्र में लेखक अपनी सृजन प्रक्रिया, कृतित्व की विस्तार से जानकारी देंगे व अपनी चुनिंदा रचनाओं का वाचन भी करेंगे। द्वितीय सत्र में उपस्थित श्रोताओं के सवालों पर अपने विचार प्रकट करेंगे यह सत्र खुली चर्चा का होगा। कार्यक्रम संयोजक सत्तूसिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-जोर से की जा रही हैं।

Exit mobile version