Site icon OmExpress

लोकगायक-वादक यासीन व कोजू खां को श्रद्धाजंलि

बीकानेर। लोक कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन को समर्पित संस्था परम्परा, बीकानेर ने राजस्थानी लोकगीतों और लोक वाद्यों की मिठास देश विदेश में पहचान दिलाने वाले लोक गायक कोजू खां और यासीन खां की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर गहरा शोक प्रकट किया।

परम्परा के नि‍देशक श्रीलाल मोहता ने शोक सभा में दुःख प्रकट करते हुए कहा कि चारणवाला निवासी कोजू खां राजस्थानी लोक गीतों के गायक और ढोलक वादक थे तथा बरसलपुर निवासी यासीन अलगोजा वादक थे। शोक सभा में बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के व्यवस्था सचिव अविनाश भार्गव, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक रामलाल सोनी, उमाशंकर आचार्य, ओमप्रकाश सुथार, महेश उपाध्याय, तलत रियाज, लक्ष्मीनारायण चूरा, श्रीमोहन आचार्य, ललिता व्यास, बृजमोहन जोशी आदि ने इन कलाकारों के असामयिक निधन पर दुःख प्रकट किया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बीकानेर जिले में झंझेऊ के पास ट्रक व बस की भिड़ंत में इस दर्दनाक हादसे में इन कलाकारों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version