Site icon OmExpress

लोकडाउन: उत्तर पश्चिम रेलवे ने पार्सल रेल में किया इजाफा

जयपुर। 21 अप्रैल, (COVID-19) संकट के चलते आगामी 3 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने अपनी वर्तमान में संचालित पार्सल रेल सेवाओं की समयावधि बढ़ाने के साथ ही नई रेल सेवाओं में भी इजाफा किया है!लॉकडाउन के कारण जरुरत के सामान की बढ़ी डिमांड के चलते NWR दो और नई पार्सल स्पेशल रेल सेवा शुरू कर रहा है! इनमें से एक की शरुआत आज से तो दूसरी की कल से होगी!

एक आज और एक कल शुरू होगी
NWR के सीपीआरओ अभय शर्मा ने बताया कि पालनपुर-सालचापरा पार्सल स्पेशल रेल सेवा का संचालन वाया अजमेर, जयपुर, भरतपुर, आगराफोर्ट, प्रयागराज और पटना होते हुए किया जाएगा!इसकी 1 ट्रिप का संचालन होगा! यह 21 अप्रेल यानी मंगलवार से शुरू होगी!वहीं देवास-जम्मूतवी पार्सल स्पेशल रेलसेवा का संचालन वाया सवाई माधोपुर, जयपुर, नई दिल्ली और चंडीगढ़ होते हुए किया जाएगा! इसका भी एक ही 1 ट्रिप होगा! इसका संचालन 22 अप्रेल से होगा!

सामान की आपूर्ति करते रहना एक बड़ी चुनौती
बकौल शर्मा लॉकडाउन बढ़ने के कारण सामान की आपूर्ति करते रहना एक बड़ी चुनौती है! इसमें NWR रेलवे ज़ोन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है!इसके तहत NWR ने पहले से चल रही स्पेशल पार्सल रेल सेवाओं की अवधि को 14 अप्रेल से बढ़ाकर अब 3 मई तक कर दिया है!इन स्पेशल रेलसेवाओं के ज़रिए देश के अलग अलग हिस्सों में ज़रुरत का सामान पहुंचाया जा रहा है!

10 पार्सल स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन कर चुका NWR
लॉकडाउन के दौरान NWR करीब 10 पार्सल स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन कर चुका है! लॉकडाउन के पहले दिन से देश के विभिन्न हिस्सों में मालगाड़ियों से ज़रूरी सामान पहुंचाया जा रहा है! ये नई पार्सल रेल सेवाएं देश के दूसरे
नए हिस्सों को कनेक्ट कर रही है जो इससे पहले की पार्सल रेल सेवाओं से नहीं जुड़े थे! पार्सल स्पेशल रेल सेवाओं की ये व्यवस्था फिलहाल 3 मई तक की गई है! नए दिशा निर्देशों के मुताबिक आगे का खाका तैयार किया जाएगा!3 मई को अगर लॉकडाउन खुलता है तो ये पार्सल सेवाएं रूक जाएंगी अन्यथा इनकी संख्या और भी बढ़ाई जा सकती!

Exit mobile version