Site icon OmExpress

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम : बिहार प्रेस मेंस यूनियन

– रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना । विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार प्रेस मेंस यूनियन ने लोकतंत्र का चौथा स्तंभ प्रेस की स्वतंत्रता पर आज खतरा बताया है यूनियन ने प्रेस मैं कार्यरत पत्रकारों की बेवजह छटनी भरण पोषण से भी कम का मानदेय पुलिस प्रशासन द्वारा उपेक्षा और अपराधियों द्वारा आए दिन हमले के कारण आज प्रेस और मीडिया सुरक्षित और स्वतंत्र नहीं है बिहार प्रेस मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनमोल कुमार प्रधान महासचिव सुधांशु कुमार सतीश महासचिव रवि शंकर शर्मा बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव एस एन श्याम वरीय पत्रकार अविनाश कुमार ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से महाराष्ट्र सरकार के तर्ज पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने मध्य प्रदेश सरकार के तर्ज पर बिहार में कोरोना से मौत हुए पत्रकारों के परिजनों को 5 लाख का सहायता देना की मांग की है यूनियन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रदेश के सभी पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करने और कोविड 19 के टीकाकरण में प्राथमिकता देने का स्वागत किया है सभी प्रिंट इलेट्रॉनिक वेब मीडिया सहित गैर पत्रकारों को भी इसमें शामिल करना है के लिए धन्यवाद दिया

Exit mobile version