Site icon OmExpress

लोकतंत्र की हत्या करना कांग्रेस का पुराना शगल: डाॅ. सतीश पूनियां


-: स्वायत शासन विभाग बना सरकार की कठपुतली
-:बीकानेर में सरकार द्वारा निगम निगम कमेटियों का गठन
नियम विरूद्ध

जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों का अधिकार छीनना लोकतंत्र की हत्या के समान है और लोकतंत्र की हत्या करना कांग्रेस का पुराना शगल है।
डाॅ. पूनियां ने हाल ही में स्वायत शासन विभाग द्वारा निर्वाचित महापौर, चेयरमैन के अधिकार छीनने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि निगम परिषद, पालिका के अधिकारों को छीनकर आयुक्त को देना लालफीता शाही और अफसर शाही को बढ़ावा देना है। स्वायत शासन विभाग सरकार के कठपुतली की तरह काम कर रहा है।

विगत भाजपा शासन में जहां भाजपा ने स्वायत शासन संस्था के अधिकारों में वृद्धि की थी, विकास के अधिकार दिये थे और रिक्त पद पर भर्तियां शुरू की थी, वहीं कांग्रेस सरकार ने उनके अधिकारों को छीना है, भर्तियों पर रोक लगा दी है और विकास के काम ठप पड़ गये है।
डाॅ. पूनियां ने हाल ही में बीकानेर नगर निगम में सरकार द्वारा हस्तेक्षप कर महापौर एवं निर्वाचित बोर्ड द्वारा पास की गई कमेटियों के गठन को धता बताकर सरकार ने कमेटियों का गठन कर दिया, जो कि नियम विरूद्ध है, जो निर्वाचित प्रतिनिधियों और जनता के निर्णयों का मखौल उड़ाने जैसा है।

Exit mobile version