जयपुर ,ओम एक्सप्रेस ।ऑल इंडिया डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन ने नई दिल्ली में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोविड-19 की महामारी से उत्पन्न समस्याओं का ज्ञापन उनके आवास पर दिया । बिरला ने सकारात्मक सहमति दी।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ज्ञापन पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।रवि जिंदल द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में कानूनी तौर पर जमीन मालिकों भवन वाले गोदाम और वाटिका वाले से इस कोविड-19 के दौर में किराया माफ करने , फैक्ट्री मैं समान बनाने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है ।
लोकसभा अध्यक्ष को कोविड-19 की महामारी समस्या का ज्ञापन सौंपा — AITDWA

