Site icon OmExpress

लोक डाउन के बावजूद जयपुर से आए प्रिसिपल समेत सभी कार्मिक होंगे निलंबित

बाड़मेर, 10 अप्रैल। राजस्थान सरकार के आदेशों की अवहेलना एवं लोक डाउन के बावजूद जयपुर से बाड़मेर आए कोरोना सकर्मित प्रिसिपल समेत सभी चारो कार्मिको को निलंबित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि कोरोना वायरस के सक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित किया हुआ है। इसके बावजूद बिना किसी सक्षम अनुमति के रा उ मा वि के प्रिंसिपल अब्दुल रहमान, धनाऊ के बी इ इ ओ गंगाराम शर्मा, मातादीन मीणा प्रिसिपल रा उ मा वि रामदेव मंदिर, श्रीराम वाला समेत चार शिक्षकों ने अपना मुख्यालय छोड़ा।

साथ ही लोक डाउन एवं सात जिलो की सीमाओं को तोड़कर तथ्यों को छिपा कर यात्रा की एव वापस आकर बिना कोई चिकित्सा जाँच के सरकार को गुमराह किया। इन सभी आरोपो को मध्यनजर रखते हुए जिला कलेक्टर ने सभी कार्मिको को माद्यमिक शिक्षा निदेशक से तुरन्त प्रभाव से निलंबित करने की अनुसंशा की हैं।
&&&

Exit mobile version