Site icon OmExpress

लोरिक धाम में हुआ सेनिटेशन कीट का वितरण,अच्छी सेहत ही सबसे बड़ा खजाना-डॉ अमन

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस -सुपौल जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर पुरव लोरिक धाम में शनिवार को बाबा बैद्यनाथ चौघारा ट्रस्ट और लोरिक विचार मंच के सौजन्य से खेतिहर मजदुर तथा गरीब परिवारों के बीच सेनिटेशन कीट वितरित करते हुए कोविड 19 जनित अंतराष्ट्रीय आपदा के प्रति जागरूक किया गया। जागरूक करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ्य, शिक्षित और विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। अच्छी सेहत ही सबसे बड़ा खजाना है।

सेहत को लेकर कोई भी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। इसीलिए कोविड 19 से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन से पहले व शौच के बाद और किसी भी कार्य करने के बाद साबुन या हैण्डवाश से हाथ धोना आवश्यक है। कहा कि जान बचे त लाख उपाय, “पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में हो माया” तथा “जान है तो जहान है” अवधारणा को चरितार्थ करने की जरुरत है। कहा कि इस विपदा के घड़ी में मंच के सदस्यों द्वारा छोटा बच्चा युक्त गरीब परिवार के बीच जरुरत के हिसाब से निःशुल्क दूध का वितरण किया जा रहा है। लोरिकधाम के 4 हजार परिवारों के बीच सेनिटेशन कीट वितरण की जाएगी।

आज 350 परिवार के सदस्यों व खेतिहर मजदुर के बीच सेनिटेशन कीट का वितरण किया गया। लोरिक विचार मंच के सभी सक्रिय सदस्य अपने-अपने वार्ड में “कोरोना से डरना नहीं लड़ना जरुरी” मुहीम चलाने का कार्य किए हैं। साथ ही आम-आवाम से लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए सरकार और जिला प्रशासन सुपौल के निर्देशों का पूर्णरूपेण पालन करने का अनुरोध किया किए हैं। कहा कि पोलियो की तरह कोरोना हारेगा और हिन्दुस्तान जीतेगा। आओ-मिलजुलकर अभियान चलाएं, भारत से कोरोना को दूर भगाए। कीट वितरण में शम्भू यादव, कृष्ण कुमार, फुलेन्द्र यादव, नरेश यादव, प्रीतम कुमार चौधरी आदि शामिल थे।

Exit mobile version