Site icon OmExpress

वनडे की हार के बाद क्या टी-20 में भारत करेगी पलटवार, आज से टी-20 सीरीज शुरू

नई दिल्ली। वन-डे श्रृंखला में 1-2 से मिली हार ने इस 50 ओवरों के प्रारूप में भारत की कमजोरियों की कलई खोल दी। टी-20 में हालांकि भारत के पास काफी संतुलित टीम है। तीन मैच की टी-20 सीरीज की शुरुआत कल से कैनबरा में हो रही है, जहां तीसरा और अंतिम एकदिवसीय खेला गया था। एकदिवसीय श्रृंखला में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दे सकती है क्योंकि उसके पास विकल्पों की कमी नहीं है। कोरोना महामारी से पहले भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड को हराया था और उसका मनोबल काफी ऊंचा होगा।मानुका ओवल की पिच से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। टी-20 मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक, टी-20 मैच शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा, लेकिन भारतीय समय के मुताबिक 1 बजकर 40 मिनट उसका प्रसारण होगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम भी साफ ही रहेगा। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच टी-20 मुकाबले की बात की जाए तो मेजबान ही भारी नजर आते हैं। तीन मैच में जहां ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी तो एक मुकाबला भारत के पक्ष में गया। एक बेनतीजा रहा।

– दोनों टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट, एडम जंपा।

Exit mobile version