Site icon OmExpress

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ी

नई दिल्ली ।कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसका अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक अभी दो दिन पहले ही पार्टी ने उन्हें जम्मू कश्मीर कैंपेन कमिटी की जिम्मेदारी थी। और आज उनका इस्तीफा सामने आया है।

उल्लेखनीय है कि वे काफी समय से पार्टी के क्रियाकलापों से नाराज़ चल रहे थे। और जी-23 के माध्यम से बार बार पार्टी आलाकमान को आगाह कर रहे थे कि पार्टी अपनी गतिविधियों में सुधार करे। लेकिन आलाकमान उनकी सलाहों को दरकिनार कर उनकी उपेक्षा करती आ रही थी। उनके इस्तीफे को लेकर फिलहाल चर्चाओं का बाजार का गर्म है।

Exit mobile version