बीकानेर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान (जार) की अजमेर इकाई के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अतुल सेठी के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। शनिवार मध्य रात्रि नसीराबाद स्थित चिकित्सालय में उपचाराधीन सेठी का आॅक्सीजन के अभाव में निधन हो गया था। रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेठी के इलाज में लापरवाही बरती गई। उनके परिजनों ने तबीयत बिगड़ने पर आॅक्सीजन तक उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप लगाया है।
वरिष्ठ पत्रकार अतुल सेठी के निधन पर शोक

