बीकानेर।बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार और चित्रकार श्रीगोपाल व्यास का गुरुवार कोनिधन हो गया। व्यास पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना पॉजिटिव होने के साथ कुछ और गम्भीर बीमारियों से ग्रसित थे। जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए आज मृत्यु जीत गई और जीवन हार गया। जी न्यूज राजस्थान के पत्रकार रोनक व्यास व गुड्डी व्यास के पिता थे। श्री गोपाल व्यास की पेंटिंग की प्रदर्शनीयां देश विदेश में विख्यात रही है। पत्रकार जगत के साथियों और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने श्री गोपाल व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की है। ओम एक्सप्रेस व राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना करता है।