Site icon OmExpress

वरिष्ठ पत्रकार वशिष्ठ कुमार शर्मा का देवलोक गमन

– 2019 में ओम एक्सप्रेस ने किया था पर्सनेलिटी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
जयपुर 30 अगस्त। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं जाने-माने गांधीवादी नेता श्री वशिष्ठ कुमार शर्मा का आज साईं हृदयाघात के कारण देवलोक गमन हो गया।
वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व महासचिव और पिंक सिटी प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों में से एक श्री शर्मा छात्र जीवन से ही जुझारू प्रवृत्ति के रहे तथा 50 के दशक में महाराजा कॉलेज के अध्यक्ष के रूप में अनेक छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया।

भीलवाड़ा निवासी श्री वशिष्ठ कुमार जीवन पर्यंत पत्रकारों की समस्याओं के हल के लिए प्रयासरत रहें
श्री शर्मा ने सर्वोदय आंदोलन तथा शराबबंदी आंदोलन में भी अपनी प्रमुख भूमिका निभाई
श्री शर्मा अपने पीछे पत्नी श्रीमती गीता पुत्र श्री मनोज कुमार शर्मा पूर्व आईएएस तथा अरुण जोशी संयुक्त निदेशक डीआईपीआर पुत्रियां सुलोचना एवं अर्चना सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं
उनका अंतिम संस्कार 31 अगस्त को मानसरोवर के स्वर्ण पथ मोक्ष धाम में दोपहर 11:00 बजे किया जाएगा

Exit mobile version