Site icon OmExpress

वरिष्ठ भाजपा नेता भानू व्यास का आकास्मिक निधन

बीकानेर , (कविता कंवर राठौड़)। बीकानेर शहर भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद भानु व्यास का निधन हो गया है। व्यास ने भारतीय जनता पार्टी के बेनर से 2005 में पार्षद का चुनाव जीता था। राजनीती में निरंतर सक्रीय रहने वाले भानु व्यास को भाजपा ने शहर जिला उपाध्यक्ष बनाया। व्यास के आकस्मिक निधन से भाजपा में शोक की लहर छाई हुई है। व्यास जी ओम एक्स्प्रेस मिडिया ग्रुप के विषेश सहयोगी रहे हैं। उन्होंने 2014 में ओम एक्सप्रेस न्यूज़ पोर्टल की लॉन्चिंग पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जन्माष्टमी के दिन सोमगिरी महराज के साथ ओम बडगूजर, भंवरलाल बडगूजर आदी की मौजूदगी में संस्कार भवन में आयोजित कार्यक्रम में मोजूद थे।

 
नगर निगम (बीकानेर) पूर्व नेता-प्रतिपक्ष रहे व्यास भाजपा सहित अन्य कई सगठनों के पदाधिकारी भी रहे। 2014 में व्यास को नरेन्द्र मोदी विचार मंच का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया था।

2015 में व्यास को अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के बीकानेर संभाग व जिला अध्यक्ष समिति नियुक्त किया गया था। व्यास के भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य पार्टीयों के कई बड़े नेताओं से अच्छे सम्बन्ध थे। व्यास के निधन पर पुष्करणा ब्राह्मण समाज व कई बड़े नेता सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।

Exit mobile version