Site icon OmExpress

वर्चुअल रैली का राजद ने थाली बजाकर किया विरोध

-केंद्र सरकार को चुनाव की चिंता-लव यादव

-प्रवासी मजदूर रोजगार और रोजी रोटी के लिए परेशान….

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली का राजद ने थाली बजाकर विरोध किया।सदर प्रखंड के करिहो वार्ड 13 में राजद सचिव अनोज आर्य उर्फ लव यादव के नेतृत्व में रविवार को दर्जनों राजद नेता और कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए वर्चुअल रैली का विरोध थाली पीटकर किया।

इस दौरान अनोज उर्फ लव यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को चुनाव की चिंता है और प्रवासी मजदूर रोजगार और रोजी रोटी के लिए परेशान है। लेकिन भाजपा और जेडीयू नेताओं का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। जिस तरह वे लोग प्रवासी मजदूरों का मजाक बना कर रख दिया है , प्रवासी मजदूर कोरोना आपदा काल मे सरकार के द्वारा किये गए संवेदनहीन कार्यों को कभी भूला नहीं सकता है। इसका खामियाजा आगामी चुनाव में इस निरंकुश सरकार को भुगतना पड़ेगा। मजदूरों के साथ सरकार द्वारा किये जा रहे अन्यायपूर्ण कार्यों में राजद मजदूरों के साथ है और समय आने पर सरकार के विरोध में खड़ा रहेगा।

इस मौके पर इंजीनियर केके भार्गव,मो मंजूर आलम,मो नुरो, नारायण मुखिया,कुश यादव,शिवजी मंडल,सोनेलाल मुखिया,सियाराम मंडल,सदानंद यादव,शत्रुघन यादव,शंकर मंडल,मो इस्लाम, मो एमुद्दीन सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version