Site icon OmExpress

वर्षा ऋतु में खाने पीने के खराब सामान को नष्ट करवाया, घटिया व पुराने माल के सैम्पल लिये

बीकानेर।त्यौहारी सीजन में पुराना और घटिया माल बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अम्बेडकर चौराहा स्थित वर्षा ऋतु पर कार्यवाही करते हुए न केवल माल को नष्ट करवाया, बल्कि घटिया व पुराने माल के सैम्पल लिये।

मुख्‍य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल मीणा ने मौके से पेस्ट्री में काम ली जाने वाली सब्जियां तथा अन्य सामग्री की जांच की तो पाया कि सब्जियां सड़ी-गली थी तथा काम में आने वाला सामान काफी पुराना था। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने सैम्पल लेने के बाद कहा कि सैम्लिंग में गड़बड़ी आई तो इस पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version