Site icon OmExpress

वसुंधरा प्रमोद शर्मा समर्थकों में हुई जमकर नारेबाजी पुलिस की समझाइश, पहली बार लगे मुर्दाबाद के नारे

– जनता के प्रति जवाबदारी नहीं निभाने को लेकर की थी नारेबाजी— प्रमोद शर्मा

झालावाड़ ।झालावाड़ एक हफ्ते तक भारी बारिश होने से जिले में कई स्थानों पर बाढ़ से हुई क्षति का हवाई सर्वेक्षण करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनके सांसद पुत्र को कांग्रेस से सांसद प्रत्याशी प्रमोद शर्मा के समर्थकों का विरोध का सामना करना पड़ा

कोलाना हवाई पट्टी से वाहनों के
काफिले से पहुंची वसुंधरा राजे के कारवे के गुजरते समय एक स्थान पर जमा प्रमोद शर्मा व उनके समर्थकों द्वारा वसुंधरा मुर्दाबाद तथा गो बैक के नारे लगाते हुए काले झंडे दिखाए इसी बीच वसुंधरा समर्थकों द्वारा भी वसुंधरा जिंदाबाद के नारे लगाए गए दोनों ही दलों के समर्थकों द्वारा नारेबाजी के दौरान तनातनी भी हुई लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा समझाइश करने के बाद मामला शांत हुआ ,यह वसुंधरा राजे के लिए पहला ऐसा मौका है जब स्वयं के निर्वाचन क्षेत्र में विरोधी दल द्वारा लगाए गए नारों का सामना करना पड़ा कुछ माह पूर्व भी झालरापाटन व झालावाड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर वसुंधरा दुष्यंत सिंह के जनता की ओर से गुमशुदगी को लेकर फोटो चस्पा किए थे ।

यह बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र झालावाड़ की जनता को जागरूक करने व जो जनता से वोट लेकर विधानसभा व लोकसभा में बैठते हैं उनकी जनता के लिए जवाबदारी होनी चाहिए हर सुख दुख मै विधायक व सांसद ने जनता के प्रति उदासीनता बरती है जिसको लेकर झालावाड़ की जनता में आक्रोश पनप रहा था कोरोना कॉल हो या अन्य समस्या हुई है जिन को नजरअंदाज कर उपेक्षा करते हुए इनका एकमात्र उद्देश्य है यहां से वोट लेकर जाना ।

Exit mobile version