Site icon OmExpress

वसुंधरा राजे की संवेदनशीलता बीकानेर पश्चिम विधानसभा में जरूरमंदो के लिए उपलब्ध करवाई राशन सामग्री

बीकानेर।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य से दूरभाष पर कोरोना महामारी के दौरान बीकानेर शहर में चल रहे राहत कार्यो के बारे में जानकारी ली, आरती आचार्य ने राजे को बीकानेर पश्चिम विधान सभा में सांसद कोटे व भामाशाहों द्वारा की गई मदद की जानकारी देंते हुए बताया की किस तरह भाजपा का विधायक ना होने से विधायक कोटे की राहत सामग्री वितरण में कांग्रेस द्वारा भेदभाव किया जा रहा है जिससे बहुत से परिवारों को आज भी राशन सामग्री नही मिल पा रही है, वसुंधरा राजे ने सवेदनशीलता दिखाते हुए इस बात को गंभीरता से लिया ओर भामाशाह महावीर रांका द्वारा तुरन्त 1000 राशन सामग्री पैकेट पश्चिम विधानसभा के गरीब जरूरमंदो के लिए उपलब्ध करवाई गई, आरती आचार्य ने बताया राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम की शुरुवात आज पुजारी बाबा द्वारा राशन वितरण कार्यालय का उद्धघाटन कर दी गई है और हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचे यही हमारा उद्देश्य है।

आज राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम में पुजारी बाबा, गोकुल जोशी, महावीर राकां, जगदीश ओझा, भानु व्यास,घनश्याम व्यास, राधेश्याम सेवग, मुकेश ओझा, नरेश नायक, भानू व्यास, राजकुमार पारीक, कमल आचार्य, सुषमा बिस्सा, अनु सुथार, अनुराधा, राजकुमारी बैद, सीमा स्वामी, इन्द्रा व्यास, अरविंद उभा,नरेश जोशी उपस्थित रहे।

Exit mobile version