Site icon OmExpress

वसुंधरा राजे के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

पीले चावल व कार्ड देकर कार्यक्रम सफल बनाने का दिया निमंत्रण

बीकानेर,(कविता कंवर राठौड़ ) पुर्व मुख्यमंत्री राजे के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू करदी है। बम्बू गाँव मे पूर्व सरपंच व किसान नेता भँवरसिह ज्याणी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां ने जोर पकड़ती जा रही है। गुरुवार को सांसद राहुल कस्वां द्वारा कार्यकर्ताओ से चर्चा करने व निर्देश देने के बाद कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है ओर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अब गाँव गाँव ढाणी ढाणी पहुचकर कही पीले चावल तो कही कार्ड देने शुरू कर दिए है गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को बम्बू गाँव मे हो रहे मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मूख्यमंत्री  श्रीमती वसुंधरा राजे व अध्यक्षता पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां करेगे। जिला प्रमुखप्रतिनिधि रवि आर्य,भाजपा नेता व पूर्व सरपंच मंनोज ढाका,प. स. सदस्य प्रतिनिधि मंनोज शर्मा,मण्डल अध्यक्ष सोहनसिह,पूर्व उप सरपंच देवेंद्र सारण,त्रिलोक धतरवाल, कातर व्यापार मण्डल हिम्मताराम व धनराज कस्वां सहित गणमान्य लोगो ने कातर क्षेत्र में कार्ड वितरण किए।

Exit mobile version