बीकानेर ( कविता कंवर राठौड़ )।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की आगामी 9 अक्टूबर को मुकाम में आयोजित जनसभा में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी के लिए पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपालसिंह शेखावत, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी व स्थानीय विधायक बिहारीलाल बिश्नोई सहित पार्टी के अनेकों वरिष्ठ नेताओं ने काकड़ा, हिम्मटसर, मुकाम, कुदसू व रोड़ा में आयोजित जनसभाओं में भाग लिया ।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भाजपा राज की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे राज में किसानों को 7 घंटे तक व घरों के लिए सिंगल फेज विद्युत आपूर्ति चौबीसों घंटे होती थी, लेकिन गहलोत सरकार के वित्तीय-कुप्रबंधन के कारण समूचे राज्य मे ब्लैक आउट की स्थितियां उत्पन्न हो गई है । हालात यह है कि एक तरफ किसानों की फसलें जल रही है तथा दूसरी तरफ बार बार ट्रिपिंग के चलते विद्युत विभाग के तार जल रहे हैं । किसानों की पीड़ा सुनने व समझकर उन्हें राहत पहुंचाने वाला कोई दूर दूर तक कोई नजर आता नहीं दिख रहा ।
पूर्व मंत्री राजपालसिंह शेखावत, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा राज्य सरकार की नाकामियों व आपसी अंतर्कलह पर जमकर निशाना साधा । सभी नेताओं ने मुकाम में श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व मेंआयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में पहुंचने का आह्वान किया ।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य भंवरलाल नैण, सरपंच श्रीभगवान डेलू, ओमप्रकाश मांझू, बस्तीराम खीचड़, गुलाबसिंह, रावतमल पारीक, भागचंद करीर, हेतराम बेनीवाल, सोहनलाल थापन, शंकरलाल मेघवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।