Site icon OmExpress

वसुंधरा राजे सिंधिया सहित अनेक लोगो ने कमला देवी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की

बीकानेर। युवा व उद्यमी तथा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी की माता जी कमला देवी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दूरभाष पर बात कर शोक संवेदना प्रकट की इसके साथ ही प्रदेश के अन्य नेताओ में श्री गंगानगर से सांसद श्री निहालचंद मेघवाल, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व संसदीय सचिव श्री विश्वनाथ मेघवाल, संघ प्रचारक प्रशांत जी व नोखा प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तरड़ , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य और सामाजिक तथा औद्योगिक जगत से प्रीति क्लब के सरंक्षक मगन जी चांडक , एम एम ग्रुप के बृज मोहन जी चांडक, वैश्य समाज के प्रेम जी खंडेलवाल, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद जी, उतर भारत के माहेश्वरी समाज अध्यक्ष बाबूलाल जी मोहता, जिला माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष ओम जी करनाणी पत्रकार ओम दैया सहित गणमान्यजन ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Exit mobile version