Site icon OmExpress

वाया बीकानेर चलने वाली बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस अब कहलाएगी बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन

बीकानेर, 06 जुलाई। राजस्थान के बीकानेर संभाग मुख्यालय से देवनगरी हरिद्वार जाने वाली बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस ट्रेन अब बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन कहलाएगी। चण्ड़ीगढ़ और कालका जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेन अम्बाला में बदलनी होगी। क्षेत्र से धर्मनगरी हरिद्वार के लिये जाने वाले हजारों श्रद्घालुओं के लिये यह अच्छी खबर आज सामने आयी है। रेल प्रशासन ने लॉकडाउन की अवधि में ट्रेनों में सुधार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सुधार की ओर कदम बढ़ाये हैं। बाड़मेर से प्रतिदिन कालका को जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 24887/24888 के स्लिपर कोच हटाने का भी निर्णय लिया गया है। रेल यात्री सेवा सुविधा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बठिण्डा में इसकी शंटिंग का समय बचेगा व बाड़मेर कालका ट्रैन में हरिद्वार के लिए जो कोच लगकर अम्बाला में शंटिंग के बाद ऋषिकेश जाते थे वह समय भी बचेगा। अग्रवाल ने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया है।

Exit mobile version