Site icon OmExpress

वायु अफसर कमांडिंग – इन – चीफ दक्षिण पश्चिम वायुकमान का वायुसेना स्टेशन जोधपुर का दौरा

जोधपुर। एयर मार्शल सुरेन्द्र कुमार घोटिया परम विशिष्ट सेवा मेडल विशिष्ट सेवा मेडल एडीसी वायु अफसर कमांडिंग – इन – चीफ दक्षिण पश्चिम वायु कमान (दपवाक) ने 22 मार्च 2021 को वायुसेना स्टेशन जोधपुर का दौरा किया । इस दौरे पर उनके साथ श्रीमती निर्मला घोटिया, वायुसेना संगिनी कल्याण संगठन (क्षेत्रीय) की अध्यक्षा भी थी । स्टेशन में उनका स्वागत एयर कोमोडोर प्रजुअल सिंह वायुसेना मेडल, वायु अफसर कमांडिंग वायुसेना स्टेशन जोधपुर एवं श्रीमती वंदना, अध्यक्षा वायुसेना संगिनी कल्याण संगठन (स्थानीय) ने किया।

स्टेशन में आगमन पर वायु अफसर कमांडिंग – इन – चीफ को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस दौरे के दौरान एयर मार्शल को स्टेशन की वर्तमान ऑपरेशन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी गई । उन्होने दौरे के दौरान वायुयोद्धाओं , डीएससी के जवानों , असैनिक कार्मिकों एवं सिविलियन कार्मिकों से भी मुलाकात की । एयर मार्शल ने स्टेशन को दी गई सभी भूमिकाओं को दक्षतापूर्वक निभाने के लिए किए गए सभी प्रयासों की प्रशंसा की एवं स्टेशन से अपने कर्तव्यों के निष्पादन में इसी प्रकार से समुचित कर्तव्य परायणता प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

Exit mobile version