Site icon OmExpress

वार्षिक कैलेंडर के तीसरे संस्करण का विमोचन

नोखा।अभिभावक संरक्षण संघर्ष समिति नोखा के वार्षिक कैलेंडर के तीसरे संस्करण का विमोचन शनिवार को पूर्व संसदीय सचिव श्री कन्हैलाल झंवर के कर कमलों से हुआ।
अभिभावक सरंक्षण संघर्ष समिति नोखा के अध्यक्ष सीताराम भादु ने बताया कि 3000 कैलेंडर पूरे नोखा में निशुल्क वितरित किए जाएंगे और अभिभावक संरक्षण संघर्ष समिति नोखा अभिभावकों के अधिकारों की रक्षा और जागरूक करने का प्रयास समय-समय पर करती है ।
कलेंडर विमोचन कार्यक्रम में निवर्तमान नगरपालिका नोखा के अध्यक्ष नारायण झंवर, डॉ रवि रंगा, मोहनदान चारण व पार्षद प्रतिनिधि सुखराम भादु उपस्थित थे ।

Exit mobile version