Site icon OmExpress

वाॅल पेंटिंग कर अर्जुनराम मेघवाल के समर्थक कर रहें हैं आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक

बीकानेर। अर्जुन सेना के अध्यक्ष सुरेन्द्र हटीला की प्रेरणा से केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रशंसक एवं समर्थक पाबू बारी क्षेत्र में दिवारों पर भित्ति चित्र बनाकर कर क्षेत्र के लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर रहें हैं। शहर के प्रतिष्ठित पेंटर पेण्टर एस लाल एवं उनके पुत्र नेमिचंद व शिवलाल ने भित्ति चित्र में अर्जुनराम मेघवाल का चित्र बनाकर स्थानीय रहवासीयों को घर से बाहर न निकलने के लिए जागरूक कर रहें है।

अक्षय तृतीया पर बनाई थी पंतगबाजी नहीं करने के प्रति जागरूकता संबंधि पेंटिंग

चित्रकार एस लाल एवं उनके पुत्र नेमिचंद व शिवलाल अक्षय तृतीया के दौरान पतंगबाजी न करने हेतु आमजन को जागरूक करने संबंधि भित्ति चित्र बनाया । उल्लेखनीय है कि बीकानेर में अक्षय तृतीया के दिन पतंगबाजी का विशेष क्रेज रहता है इसलिए जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु इस बार पतंगबाजी पर प्रतिबंध लगा रखा था।

Exit mobile version