Site icon OmExpress

विजयवाड़ा के Covid Centre में भयानक आग, अबतक 7 की मौत

विजयवाड़ा।कोरोनावायरस महामारी के बीच आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर आई है. वहां विजयवाड़ा के एक कोविड सेंटर में आग लग गई, इस हादसे में अबतक 7 की मौत हो गई है, वहीं कई घायल हैं. यह कोविड सेंटर विजयवाड़ा में स्वर्णा पैलेस होटल में बनाया गया था. इसी में रविवार सुबह भयंकर आग लग गई।

विजयवाड़ा के स्वर्णा पैलेस होटल में कोरोना से संक्रमित मरीजों को रखा गया था. यहां करीब 30 कोरोना मरीज थे. इनमें से कई आग में झुलस गए, पुलिस के मुताबिक, 7 लोगों की मौत हुई, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. विजयवाड़ा के पुलिस कमिश्नर के अनुसार 7 लोगों की मौत हुई है, सभी शवों को बाहर निकाला गया है।

बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. दमकल विभाग आग बुझाने में लगी है, बचाव कार्य जारी है. बताया गया कि आग सुबह 5 बजे लगी थी।

डर में ऊपर से कूदे लोग
अचानक आग लगने की वजह से डर कर कई लोग ऊपर से कूद गए, वे भी बुरी तरह घायल हुए हैं. कोविड सेंटर के बाहर के कुछ वीडियोज भी आए हैं, जिसमे लोग होटल के पीछे खिड़कियों में लटके हुए हैं और खुद को आग और धुंए से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

पहले गुजरात के कोविड हॉस्पिटल में लगी थी आग
इससे पहले गुरुवार को गुजरात के कोविड हॉस्पिटल में आग लग गई थी. इसमें 8 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी. यह आग अहमदाबाद के कोविड हॉस्पिटल में लगी थी। पीएम मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये मदद की घोषणा की थी. इस सीएम विजय रुपाणी ने जांच के आदेश दे दिए थे।

Exit mobile version