Site icon OmExpress

विजय खत्री इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी राजस्थान के वाइस चेयरमैन निर्वाचित

बीकानेर/ इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी राजस्थान ब्रांच के चुनाव मंगलवार को जयपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में आयोजित किए गए, इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी स्टेट ब्रांच के वाइस चेयरमैन पद पर बीकानेर के विजय खत्री चुने गए हैं। चेयरमैन पद पर कोटा के राजेश बिरला सर्वसम्मति से चुने गए।
इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी बीकानेर के चेयरमैन राजेन्द्र जोशी ने बताया कि वाइस चेयरमैन के लिए विजय खत्री का सीधा मुकाबला जयपुर के ओमप्रकाश जोशी से था जिसमें खत्री को 22 वोट एवं जोशी को मात्र 07 वोट हासिल हुए, इस प्रकार विजय खत्री को 16 मतो से जीत दर्ज कर व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बीकानेर ब्रांच के सचिव विजय खत्री जयपुर के ओमप्रकाश जोशी को 16 मतों से पराजित कर वाइस चेयरमैन घोषित किये गए। यह उल्लेखनीय है कि सोसायटी में पिछले दो दशक से विजय खत्री सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। राजस्थान ब्रांच के वाइस चेयरमैन बनने पर राजस्थान के विभिन्न जिलो से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

Exit mobile version