Site icon OmExpress

विजय दशमी पर आरएसएस का पूगल में विराट पथ संचलन एवं हिन्दू शक्ति संगम

पूगल – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूगल में विजयदशमी उत्सव पर विराट पथ संचलन निकलेगा। जिसमे हजारों की संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेववकों द्वारा भाग लिया जाएगा।
पथ संचलन के बाद सीएडी कॉलोनी में हिन्दू शक्ति संगम सम्मेलन होगा।

सम्मेलन में बाड़मेर स्थित तारातरा मठ के महंत प्रताप पूरी जी, मुकाम पीठ के सन्त रामाचार्य जी, सेना से रिटार्यड कर्नल हेमसिंह शेखावत सहित संघ के क्षेत्रीय सम्पर्क प्रमुख जसवंत खत्री मौजूद रहेंगे।

आरएसएस के खाजूवाला जिला प्रचार प्रमुख राधेश्याम पुनिया ने बताया कि पिछले 2 माह से पूगल के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की दिव्यता- भव्यता के लिए दिन-रात एक किये हुए हैं।

खाजूवाला आरएसएस जिला प्रचारक अशोक जी विजय के निर्देशन में पूगल खण्ड के प्रत्येक गांव – ढाणी तक सम्पर्क करके पथ संचलन हेतु संघ गणवेश उपलब्ध करवाई गई हैं।
हिन्दू समाज के उत्साह और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पूगल के प्रत्येक गांव- चक- ढाणी का प्रतिनिधित्व इस पथ संचलन में होगा।
हिन्दू शक्ति संगम कार्यक्रम में खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़ व बज्जू क्षेत्र से भी हजारों स्वयंसेववक इसमें भाग लेंगे।

पथ संचलन कार्यक्रम सर्वे भवन्तु सुखिनः के मंत्र को मजबूती प्रदान करने, हिन्दू मान्यता के अनुसार असत्य पर सत्य / बुराई पर अच्छाई की विजय प्राप्त करने के लिए औऱ भारत-पाक बॉर्डर पर रहने वाले नागरिकों की देश की सुरक्षा में योगदान हेतु प्रेरित करने को लेकर होने वाला हैं।
जिसमे सम्पूर्ण हिन्दू समाज पूरे जोश और उत्साह के साथ लगा हुआ हैं।
दोपहर 2 बजे से पथ संचलन प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगा। दर्जनों स्थानों पर महिला-पुरुषों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर जाकर सभी एकत्रित होंगे। जहां पर ये हिन्दू शक्ति संगम के रूप में समापन होगा।
सादर _

Exit mobile version