Site icon OmExpress

विज्ञान मॉडल व टीचिंग एड प्रतियोगिता का परिणाम जारी



बीकानेर,।विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर द्वारा शनिवार को खण्ड स्तरीय विज्ञान मॉडल व टीचिंग एड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएमएचओ डॉक्टर मोहम्मद अबरार एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति कन्हैयालाल कल्ला ने शिरकत की थी। अनुसंधान अधिकारी सुनील बोड़ा ने बताया की प्रतियोगिता में 3 जिलों से लगभग 40 मॉडल प्रदर्शन किए गए थे जिसमे से 4 मॉडल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है। प्रतियोगिता का परिणाम 24 नवंबर को जारी किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर अभय प्रताप सिंह द्वितीय स्थान पर आर्या जोशी तृतीय स्थान पर अनुशंसा एवं चतुर्थ स्थान पर ललिता रही। इसी प्रकार टीचिंग ऐड प्रतियोगिता में गंगानगर से मनीष कुमार एवं बीकानेर से रचना अग्रवाल और सुतापा साहा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।

Exit mobile version