Site icon OmExpress

विद्यार्थियों ने समझी मतदान हेतु ई.वी.एम. एवं वी.वी. पेट मशीन का उपयोग

बीकानेर,। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान में उपयोग होने वाली ई.वी.एम. एवं वी.वी. पेट मशीन की विस्तृत जानकारी हासिल की। चुनाव शाखा, बीकानेर के सदस्य टीम द्वारा विद्यार्थियों को ई.वी.एम. एवं वी.वी. पेट मशीन की संपूर्ण कार्यप्रणाली को प्रदर्शन करके बताया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं डेमो मतदान द्वारा प्रायोगिक ज्ञान हासिल किया। चुनाव शाखा, बीकानेर के सुभाष चौधरी, हरिहर राजपुरोहित एवं विक्रम सिंह ने ई.वी.एम. मशीन द्वारा मतदान की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी की देख रेख में हुआ।

Exit mobile version