Site icon OmExpress

विद्युत केवल में शॉर्टकट होने से युवक को करंट लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत

रिपोर्ट – राजेश तोमार

आगरा । जनपद के थाना क्षेत्र डॉकी के गांव नरि में उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक युवक अपने घर पर पशुओं को चारा डालने के लिए विद्युत शार्ट सर्किट केवल के नीचे होकर गुजर रहा था तभी अचानक विद्युत केबल के नीचे गुजरते समय एवं उसकी चपेट में आ गया। चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सुखलाल पुत्र मुरलीधर उम्र करीब 30 वर्ष निवासी नरि थाना डौकी अपने घर पर सुबह पशुओं को चारा डालने जा रहा था। तभी घर के बाहर विद्युत पोल से गुजर रही केवल मैं करंट चल रहा था करंट चलने पर युवक केवल में उलझ गया और करंट लग गया करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया ।मृतक सुकलाल पुत्र मुरलीधर अपनी मेहनत और मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण पोषण करता था मृतक के दो लड़की दो लड़के हैं पंकज उम्र करीब 12 वर्ष गौरी उम्र करीब 10 वर्ष संगीता 8 वर्ष निखिल 6 वर्ष इन विचारों पर से अपने पिता का साया उठने से इनके ऊपर आसमान से पहाड़ टूट पड़ा है। और बच्चों पिता का साया उठ जाने से रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और सभी बहुत ही दुख जाहिर किया और सूचना थाना डौकी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कबीश चौकी इंचार्ज नवीन तोमर व सर्वेश कुमार मैं फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचकर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया

Exit mobile version