Site icon OmExpress

विद्युत विभाग जी टीम को बनाया बंधक

नोखा उपखंड के जसरासर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों में बंधक बना लिया सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर टीम व अवैध ट्रांसफार्मर को मुक्त कराया

जसरासर थाने से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जसरासर एईएन ऑफिस से विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव लालासर की रोही में लगे अवैध ट्रांसफार्मर को जप्त करने गए थे उक्त ट्रांसफार्मर नारायण पुत्र टोडरराम पुत्र कालूराम गांव लालासर के खेत में अवैध रूप से 11 केवी के तार जोड़कर लगाया हुआ था ट्रांसफार्मर जप्त करने पर नारायणराम पुत्र टोडरराम, टोडरराम पुत्र कालूराम घर की महिलाएं 10 – 15 लोगो द्वारा विरोध किया गया और खेत से बाहर निकलने वाले रास्ते के गेट पर ताला लगाकर व ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया गया तथा राजकार्य में बाधा पहुचाई फिर बंधक कर्मियों ने उच्च अधिकारियों को जानकारी देने पर पुलिस थाना जसरासर की पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर रास्ता खुलवाकर व विधुत विभाग की टीम व ट्रांसफार्मर को मुक्त करवाया।

Exit mobile version