Site icon OmExpress

विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र अपडेट

Presidential Rule Imposed

➡ मोदी से मिले पवार, कहा- राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है, किसानों की मदद के लिए आपका दखल बेहद जरूरी
➡ पवार ने प्रधानमंत्री को दिए पत्र में लिखा- मैंने दो जिलों (मराठवाड़ा और विदर्भ) में भारी बारिश से बर्बाद हुई फसल को लेकर डाटा एकत्रित किया था।
➡ पवार ने मोदी से कहा- आप किसानों के लिए त्वरित निर्णय लेंगे तो आपका आभारी रहूंगा।
➡ सरकार गठन को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस-राकांपा के बीच चर्चा
➡ शरद पवार कृषि क्षेत्र के जानकार व्यक्ति हैं, हमने 2 दिन पहले उनसे आग्रह किया था कि वह राज्य में किसानों की समस्याओं को पीएम मोदी के समक्ष रखें :- रावत
➡ सोनिया गांधी से भी मिलेंगे दोनों पार्टियों के नेता
➡ शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा- राज्य में गुरुवार तक सरकार गठन को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी
➡ शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने बताया- उद्धव ने पार्टी के सभी विधायकों को 22 नवंबर को आधार कार्ड के साथ मातोश्री में बुलाया

मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस और राकांपा नेताओं के बीच मुलाकात होगी। इससे पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।एजेंसी के मुताबिक, पवार ने प्रधानमंत्री को दिए पत्र में लिखा- मैंने दो जिलों (मराठवाड़ा और विदर्भ) में भारी बारिश से बर्बाद हुई फसल को लेकर डाटा एकत्रित किया था। चूंकि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है, ऐसे में आपका इस मामले में दखल देना बेहद जरूरी है। यदि आप प्रभावित किसानों की मदद के लिए कुछ त्वरित निर्णय लेते हैं तो मैं आपका आभारी रहूंगा। मैं इस संबंध मेंऔर भी जानकारी इकट्ठा कर रहा हूं। आपको जल्द से जल्द भेजूंगा।

दिल्ली में होने वाली राकांपा-कांग्रेसकी बैठक में अहमद पटेल,वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे,एके एंटनी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सोनिया ने मंगलवार को भी पार्टी के खड़गे-एंटनी समेतवरिष्ठ नेताओंके साथ चर्चा की थी। इसके बाद कहा गया कि कांग्रेस और राकांपा महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर आगे और बैठकें करेंगी।

कल सरकार गठन को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी: राउत

इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ‘‘गुरुवार तक सरकार गठन को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। दिसंबर महीने में राज्य में नई सरकार का गठन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा स्थिर सरकार नहीं दे पा रही है। इसलिए अन्य दलों पर यह जिम्मेदारी आ जाती है कि वे राज्य में एक स्थिर सरकार दे।’’

शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा- अगर पीएम से कोई नेता मिलता है, तो क्या खिचड़ी ही पकती है? कल अगर उद्धव ठाकरे मोदी से किसानों के मुद्दे पर मिलते हैं तो क्या खिचड़ी पकती है? शरद पवार कृषि क्षेत्र के जानकार व्यक्ति हैं, हमने 2 दिन पहले उनसे आग्रह किया था कि वह राज्य में किसानों की समस्याओं को पीएम मोदी के समक्ष रखें।

उद्धव ने विधायकों को मातोश्री पर बुलाया

शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उद्धव ठाकरे ने सभी विधायकों को आधार कार्ड के साथ 22 नवंबर को मातोश्री में बुलाया है। सूत्रों की मानें तो सभी विधायकों को पांच दिन के लिए कपड़े लेकर आने को कहा गया है।

महाराष्ट्र में कुल सीटें: 288/बहुमत: 145

दल सीटें
शिवसेना 56
एनसीपी 54
कांग्रेस 44
कुल 154
निर्दलीय 9 विधायक साथ होने का दावा
तब कुल संख्या बल 163
महाराष्ट्र में अन्य दलों की स्थिति

पार्टी सीट
भाजपा 105
बहुजन विकास अघाड़ी 3
एआईएमआईएम 2
निर्दलीय और अन्य दल 15
कुल 125

Exit mobile version