Site icon OmExpress

विधानसभा नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवनानी का जोशी ने किया अभिनन्दन


बीकानेर। भाजपा नेता अविनाश जोशी ने विधानसभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात कर उनका अभिनन्दन किया। जोशी ने कहा कि विधानसभा को देवनानी के अनुभव का लाभ मिलेगा। उनके नेतृत्व में संसदीय कार्यप्रणाली का बेहतरीन क्रियान्वयन हो सकेगा। जोशी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर जमीनी कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। उन्होंने देवनानी को गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया।

Exit mobile version