Site icon OmExpress

विधानसभा मे प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र सिंह राठौड के जन्मदिवस पर रक्त संग्रह करने का लक्ष्य पूरा हो: छैलू सिंह शेखावत

श्री डूंगरगढ़।बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ शहर में 20 अप्रैल को पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों को देखते हुए एवं लक्ष्य के अनुसार यह शिविर क्षेत्र मे अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है क्षेत्र के गांव तथा शहर श्रीडूंगरगढ़ के वार्डों में जनसंपर्क कर जिम्मेदारी भी जा रही है ।पार्षद विक्रम सिंह महेश राजोरिया महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई है छैलू सिंह शेखावत व टीम ने ग्राम लखासर में विशेष बैठक कर रक्तदान का महत्व बताया सभी जगहो से रक्तदान करने का आह्वान किया गया। लखासर में आयोजित बैठक में गांव के धने सिंह तवर बजरंग सिंह तंवर लाल सिंह उपसरपंच सज्जन सिंह गुलाब गिरी लादू सिंह मेघा राम नाई प्रवीण गुसाईं खीया राम मेघवाल पाबू दान सिंह भाटी लालचंद नायक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version