Site icon OmExpress

विधायक सिद्धि कुमारी पहुंची दयानंद सरस्वती पार्क महिलाओं ने किया स्वागत


-व्यास कॉलोनी के पार्कों का होगा नवीनीकरण– सिद्धि कुमारी

बीकानेर।बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी ने आज नगर निगम वार्ड नंबर 12 व 34 जय नारायण व्यास कॉलोनी में दयानंद सरस्वती पार्क व साइंस पार्क का अवलोकन किया पार्क में अपने बीच विधायक को देख महिलाएं उत्साहित हुई और विधायक सिद्धि कुमारी का स्वागत कर धन्यवाद दिया उपस्थित महिलाओं ने पार्क में पानी की व्यवस्था, फुटपाथ, बच्चो के झूले, शौचालय बनाने की बात रखी विधायक सिद्धि कुमारी ने विधायक निधि से पार्कों के नवीनीकरण का काम जल्दी करवाने का भरोसा दिलाया।
वार्ड पार्षद चारु शर्मा व संजय गुप्ता ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version