Site icon OmExpress

विधायक सुमित गोदरा ओर थानाधिकारी धर्म पुनिया के बीच मामला तूल पकड़ने लगा

बीकानेर। खाकी और खादी के बीच जो कल सुबह हुआ है वो ठंडा पडने का नाम नही ले रहा है। जिस प्रकार जनप्रतिनिधि और भाजपा विधायक सुमित गोदारा ने कोटगेट थानाधिकारी धर्म पुनिया के साथ जो बहस की जो विवाद हुआ है। उसके बीच बीकानेर की आम जनता ने कोटगेट पर लूणकरणसर विधायक गोदारा पुतला फूंका। इन लोगों की कहना है कि पूरे देश में क़ोरोना की महामारी के दौरान तमाम क़ोरोना योद्धाओ को जहाँ सम्मान मिलना चाहिए ऐसे में उनके साथ दुर्व्यवहार करना उचित नही है पुतला फूंक कर इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर क़ोरोना योद्धा पुलिसकर्मीओ के मान सम्मान की रक्षा की बात कही और न्याय हेतु निवेदन किया।

इस अवसर पर ठण्ठेरा बाज़ार व्यापार मंडल के सचिव जितेंद्र खत्री, पुष्करना समाज सेवा समिति के सचिव शिव उपाध्याय,पुष्करना समाज सेवा समिति उपाध्यक्ष जितेंद्र बिस्सा,मोहल्ला व्यापारीयान विकास समिति के शकील अहमद, ऑल इंडिया ज़मीयतुल कुरेश के राष्ट्रीय महासचिव साजिद सुलेमानी क़ूरेशी, नागौर तेलियान सोसायटी के मजीद खोखर , नागौरी लोहारान वैलफेयर सोसायटी के ज़ाकिर नागौरी,अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी नोगज़़ा पीर दरगाह के अध्यक्ष रमज़ान कच्छावा,मो.असगऱ,जावेद अख़्तर खटिक समाज सेवा समिति के सचिव ज़ाकिर क़ादरी,शाहरुख़ क़ादरी, सिपाही समाज से एड. मोहम्मद असलम,असलम खान, चुनगरान विकास समिति के अध्यक्ष एड. शमशाद अली,आदि मौजूद थे।

Exit mobile version