Site icon OmExpress

विधार्थियो को स्वेटर वितरण किया

बीकानेर !राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दफ़्तरी चौक में गरुवार को चंद्र शेखर व्यास शाला की प्रेरणा से विधार्थियो को स्वेटर का वितरण किया गया ! इस अवसर पर समाज सेवी सूरजमल राठी, सुरेश राठी, राधेश्याम राठी, कमल कल्ला, ने छात्र – छात्रों की अनुशासन की प्रशंसा की करते हुए आगे भी सहयोग करने की बात कही !

कार्यक्रम में सर्व प्रथम माँ सरस्वती की वंदना के बाद अतिथियों का अभिनन्दन किया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कुल के प्रधानाध्यापक यशपाल पंवार ने शाला की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और सहयोगीयों का आभार व्यक्त किया ! कमल कल्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे कहा शाला से पढ़ लिखकर अपने माता- पिता के साथ शाला का नाम रोशन करे ! उन्होंने छात्र – छात्रों के लिए नई दरिया उपलब्ध करवाने की घोषणा की ! कार्यक्रम मे श्रीमती डूडी प्रधाचार्य तेलीवडा स्कुल के साथ स्टॉफ मौजूद था !संचालन साहित्यकारा श्रीमती कृष्णा आचार्य ने किया

Exit mobile version