Site icon OmExpress

विपदा लेकर टीम रांका जुटी सेवा कार्यो में

बीकानेर। कोरोना वायरस विपदा को लेकर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका की टीम लगातार सेवा कार्यों में जुटे हैं। मास्क, सेनेटाइजर वितरण के साथ-साथ 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसी उद्देश्य से भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं।

भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि गुरुवार सुबह बारिश के चलते भी पूर्व चैयरमेन रांका ने स्वयं गंगाशहर नगर निगम जाकर भोजन के पैकेट जमा करवाए। भाटी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 58 जने ट्रोले में आए हुए थे जिन्हें मास्क, सेनेटाइजर व भोजन देने महावीर रांका पहुंच गए। रांका की टीम के जज्बे की वहां उपस्थित एसपी प्रदीपमोहन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहना की। पब्लिक पार्क स्थित खैरपुर भवन में महावीर रांका के साथ पवन महनोत, प्रणव भोजक, राजेन्द्र शर्मा, आनन्द सोनी, नरेन्द्र भादाणी आदि भोजन बनाने व पैकिंग में जुटे हैं।

Exit mobile version